Arbi ki Recipe
Arbi ki Recipe Arbi ki sabji सामग्री:- .अरबी - आधा किलो . नमक स्वादानुसार . हल्दी - 1 से 2 टीस्पून . धानिया पाउडर -2 टीस्पून . लाल मिर्च पाउडर -1 टीस्पून . गरम मसाला -1 टीस्पून . पानी . तेजपत्ता -1 से 2 . जीरा - आधा टीस्पून . लहसुन, कालीमिर्च और जीरा का पेस्ट 1 टीस्पून . तेल सबसे पहले आप अरबी को छील लीजिए फिर इसको गोल या लम्बे आकार में काट लीजिए फिर इसको साफ़ पानी से अच्छी तरह से धो लीजिए। अब कढ़ाई को गैस पर रखकर इसमें तेल डालकर गरम कीजिये फिर इसमें जीरा और तेजपत्ता डालकर चटकाने दीजिए फिर इसमें कटा हुआ अरबी डालकर इसे सुनेहरा रंग होने तक भुनें। फिर इसमें हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर और नमक स्वादानुसार डालकर इसे भी 5 मिनट तक भूनें। जैसे ही 5 मिनट हो जाए तो इसमें पानी डालकर 10 से 15 मिनट तक पकाने दीजिए। जैसे ही अरबी पक जाए गैस को बंद कर दीजिए। अब इसे आप चपाती के साथ गरमा गरम परोसें और खाएं।