Chana Dal kachori New Recipe
 |
Chana dal kachori
सामग्री:- . चना दाल -2 कप 2 से 4 घंटे भिगोकर रख दीजिए . मैदा -2 से 3 कप . अजवाइन -1 से 2 टीस्पून . नमक स्वादानुसार . सरसों का तेल . जीरा और कालीमिर्च का पाउडर -1से1/2 टीस्पून . लाल मिर्च पाउडर -1 से 2 टीस्पून . पानी आवश्यकता अनुसार . रिफाइंड तेल . सबूत जीरा
विधि:- सबसे पहले आप कुकर को गैस पर रखकर उसमें पानी 3 से 4 कप डालकर अब दाल को धोकर कुकर में डाल ढक्कन लगाकर आंच को मध्यम कर दीजिए।
3 से 4 सीटी लगाने के लिए छोड़ दीजिए।
अब एक बड़ा सा प्लेट लीजिए और इसमें मैदा छान कर डाले , अजवाइन, नमक स्वादानुसार, और रिफाइंड तेल 1 से 2 चम्मच डालकर इसे 4 से 5 मिनट तक हाथ से मसलते रहिए।
जब 4 से 5 मिनट हो जाए तो पानी डालकर आटे को गूंथकर गीले कपड़े से ढककर रख दीजिए।
जैसे ही कुकर में 3से4 सीटी लग जाए तो गैस पर से कुकर को उतार लीजिए और दाल को छान कर एक प्लेट में रख दीजिए।
अब कढ़ाई को गैस पर रखकर इसमें सरसों का तेल डालकर गरम होने दीजिए । थोड़ा सा सबूत जीरा डालकर चटकने दीजिए अब इसमें चना का दाल डालकर इसमें नमक स्वादानुसार, जीरा और कालीमिर्च का पाउडर और लाल मिर्च पाउडर डालकर डालकर इसे अच्छी तरह से मिला लीजिए और दाल को मसला दीजिए।
2 से 3 मिनट तक भूनें फिर गैस को बंद कर दीजिए अब मैदा का लोई बनाकर लोई को कटोरी का आकार देकर इसमें भुना हुआ दाल डालकर इसको चारों तरफ से इसका मुह बंद कर दीजिए इसी तरह सारे लोई बनाकर इसमें भुना हुआ दाल डालकर भर दीजिए।
अब फिर से कढ़ाई में गैस पर रखकर गैस को चालू कर दिया और गैस के आंच को मध्यम रखें।
भरे हुऐ लोई को चकले पर रखकर इसे पुरी के आकार में बेल लीजिए इसी तरह सारे भरे हुऐ लोई को बेलकर रख लीजिए।
तेल जैसे ही गरम हो जाए तो उसमें दाल कचोरी को डालकर गोल्डन ब्राउन होने तक तलें जैसे ही गोल्डन ब्राउन हो जाए वैसे ही कचोरी को निकाल लीजिए इसी तरह सारे कचोरी को तल लीजिए गोल्डन ब्राउन होने तक फिर इसे निकाल लीजिए।
अब आप इसे एक बार इस तरह से जरुर बनाएं आपको बहुत पसंद आऐगा अब इसे गरमा गरम परोसें और खाएं।
|
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें