Aloo ke Pakode ki Recipe
आलू के पकोड़े की रेसिपी
![]() |
| आलू के पकोड़े सामग्री:- |
. आलू -3
.बेसन-2 कप
.1/2 टीस्पून अजवायन
.1/2 टीस्पून जीरा
. लहसुन और कालीमिर्च जीरा का पेस्ट 1/2 टीस्पून
.1/2 हल्दी
. नमक स्वादानुसार
. रिफाइंड ऑयल तलने के लिए
. पानी
विधि:-
सबसे पहले आप एक कढ़ाई को गैस पर रखकर उसमें पकोड़े तलने के लिए रिफाइंड ऑयल कढ़ाई में डाल कर इसे मध्यम आंच पर गर्म होने के लिए रख दीजिए।
अब एक बाउल में बेसन डालें, अजवाइन, जीरा, हल्दी पाउडर, नमक और धीरे धीरे इसमें पानी डालकर इसे अच्छी तरह मिला लीजिए।
अब आलू को गोल आकार में काट कर धोकर साफ कर लीजिए फिर इसको एक आलू को लेकर इसको बेसन में डाल कर कढ़ाई में तल लीजिए।
इसी तरह सारे आलू को बेसन में डाल कर तल कर निकाल लीजिए।
अब इसे एक प्लेट में निकाल कर नारियल या धनिया के चटनी के साथ खाएं।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें