Aloo ke Paratha Recipe

 Aloo ka Paratha Recipe

Aloo ka Paratha

आलू के परांठे की सामग्री (Ingredients)

.2 कप - गेहूं का आटा

.3 - मधयम आलू (उबले हुए और छिले हुए)

.  हरा धनिया 

.3 - हरी मिर्च (बारीक कटी हुई)

.1 - टीस्पून गरम मसाला पाउडर 

.1- टीस्पून लाल मिर्च पाउडर 

. रिफाइंड ऑयल 

. नमक स्वादानुसार 

. पानी 

.

पहले आप आटा तैयार कर लीजिए , एक परात एक 2 कप गेहूं का आटा  2 टीस्पून रिफाइंड ऑयल , थोड़ा सा अजवायन और नमक.

पानी डालकर आटा गूंथ लीजिए फिर उसके ऊपर 1/2 टीस्पून रिफाइंड तेल डालकर और आटे को मसल के चिकना कर लीजिए .

आटे को ढककर 10 से 15 मिनट के लिए रख दीजिए .

अब कढ़ाई को गैस पर रखकर उसे गरम कर लीजिए फिर उसमें सरसों का तेल डालकर गरम करें फिर उसमें कटा हुआ लहसुन डाल फिर उसमें कटा हुआ हरा मिर्च डालकर उसमें उबले हुए आलू डालें .         अब इसमें लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर और नमक स्वादानुसार डालकर इसे अच्छी तरह मिला लीजिए .

5 मिनट के बाद इसमें हरा धनिया कटा कर डाल कर मिला लीजिए .

आटे की छोटे -छोटे टुकड़े में तोड़ कर रख लें अब इस छोटे आटे के टुकड़े की लोई बनाकर उसमें आलू की स्टफिंग डालकर इसे बंद करके रख दें इसी तरह सारे लोई में स्टफिंग डालकर तैयार कर लीजिए .

लोई लेकर इसमें सूखा आटा लगा कर चकले पर बेल लीजिए इस चपाती को ज्यादा पतला न करें .

तवे को गैस पर मध्यम आंच पर रखकर गरम कर लीजिए पराठे  को गरम तवे  पर डाले और गैस पर सिकने दें ।

जब ऊपरी हिस्से पर बुलबुले दिखाने लगे तब इसे पलटे और आंच को कम कर लें।

परांठे के किनारे पर रिफाइन तेल डालकर 30से40 सेकंड के लिए सिकने दें।

इसे फिर से पलटे और तेल डालकर सेक लें  पराठे को दोनों तरफ सुनेहरा  रंग आने तक सेक लीजिए।

अब इसे एक प्लेट में निकाल कर रख लें और इसमें अचार के साथ परोसें।





टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Matar Paneer Ki Sabji Recipe | Matar Paneer Recipe With Fresh Peas | Best Matar Paneer Recipe in Hindi

Palak Pakoda Recipe

Chana Dal Tori Ki Sabji Recipe | Lunch Recipe in Hindi | Dry Tori Chana Dal Recipe