Bhandare wali aloo ki sabji Recipe

 भंडारे की आलू की सब्जी 

भंडारे की सब्जी


सामग्री :

5-आलू उबले हुए
1/2- टीस्पून जीरा
3- हरी मिर्च लंबे कटे हुए 
2-टमाटर कटा हुआ 
1-चुटकी हींग
1/2- टीस्पून जीरा
1/2- हल्दी पाउडर 
1/2- लाल मिर्च पाउडर
नमक स्वादानुसार
2- टेबलस्पून सरसों का तेल
2- टेबलस्पून ताजा हरा धनिया, कटा हुआ 
2 कप पानी
. भंडारे की सब्जी बनाने की विधि:-
पहले आप एक कढ़ाई को गैस पर रखकर उसे गरम कर लीजिए .
कढ़ाई गरम होने के बाद अब इसमें सरसों का तेल डालकर इसे भी गरम कर लीजिए अब इसमें हींग और जीरा डालकर इसे चटकने दीजिए .
जब ये चटक जाएगा फिर इसमें टमाटर डालकर इसे अच्छी तरह मिला लीजिए .
जब ये थोड़ा पक जाए तो इसमें उबले हुए आलू को तोड़ कर डाल लीजिए फिर इसमें हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और नमक डालकर इसे अच्छी तरह मिला लीजिए .
अब इसे 5 मिनट तक ढककर गैस कम कर लीजिए .
5 मिनट के बाद इसमें 2 कप पानी डालकर इसे अच्छी तरह मिला लीजिए अब इसे फिर 5 मिनट तक ढककर रख दीजिए. 
5 मिनट होने के बाद इसमें कटा हुआ हरा मिर्च डालकर इसे चला फिर इसमें कटा हुआ धनिया मिला लीजिए.
अब गैस को बंद करके इसे एक प्लेट में निकाल कर पूरी के साथ खाएं .





टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Matar Paneer Ki Sabji Recipe | Matar Paneer Recipe With Fresh Peas | Best Matar Paneer Recipe in Hindi

Palak Pakoda Recipe

Chana Dal Tori Ki Sabji Recipe | Lunch Recipe in Hindi | Dry Tori Chana Dal Recipe