Bread Roll Recipe

 ब्रेड रोल रेसिपी 

ब्रेड रोल

सामग्री (Ingredients):-
.4- उबले हुए आलू
. ब्रेड 
.3-बारीक कटी हुआ हरी मिर्च 
.आधा चम्मच नमक 
.3- प्याज बारीक कटा हुआ 
.1/2- टीस्पून गरम मसाला 
. आधा चम्मच अजवायन 
. तलने के लिए रिफाइंड 
. आधा चम्मच लाल मिर्च पाउडर 
.1/2- हल्दी पाउडर 

ब्रेड रोल बनाने की विधि:-
पहले आप एक कढ़ाई को गैस पर रखकर उसमें तेल डालकर इसे गरम कर लीजिए।
अब इसमें प्याज और हरी मिर्च डालकर इसे अच्छी तरह मिला लीजिए।
उबले हुए आलू को छोटे -छोटे टुकड़े कर के इसे कढ़ाई में डाल कर मिला लीजिए अब इसमें हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला और नमक डालकर इसे अच्छी तरह मिला लीजिए फिर गैस को बंद करके इसमें अजवायन डालकर फिर मिला लीजिए।
अब एक बाउल में पानी डालकर रख दीजिए अब एक ब्रेड को पानी में डाल कर दोनों तरफ से डाल कर निकाल लीजिए फिर हाथ से दबा कर पानी निकाल लीजिए।
अब इसमें आलू की स्टफिंग डालकर चारों तरफ से इसको बंद कर लीजिए इसी तरह सारे  ब्रेड में आलू की स्टफिंग डालकर तैयार कर लीजिए।
फिर से कढ़ाई को गैस पर रखकर उसमें तेल डालकर इसे गरम कर लीजिए फिर इसमें ब्रेड रोल को गोल्डन ब्राउन होने तक तल लीजिए।
सारे ब्रेड रोल को तल कर निकाल लीजिए।
अब इसे एक प्लेट में लाल हरी चटनी के साथ खाएं।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Matar Paneer Ki Sabji Recipe | Matar Paneer Recipe With Fresh Peas | Best Matar Paneer Recipe in Hindi

Palak Pakoda Recipe

Chana Dal Tori Ki Sabji Recipe | Lunch Recipe in Hindi | Dry Tori Chana Dal Recipe