Litti chokha recipe

 लिट्टी चोखा रेसिपी  



Litti 

आवश्यक सामग्री Ingredients for Litti Chokha recipe 

. गेहूं का आटा -3 कप (400 ग्राम)

. सत्तू -1 कप (130 ग्राम) 

. सरसों का तेल -2 टेबल स्पून

. अचार -2 

.हरी मिर्च -4-6(बारीक कटा हुआ) 

. लहसुन -8-9(बारीक कटा हुआ) 

.नमक -स्वादानुसार 

. अजवायन -1/2 छोटी चम्मच 

. अचार का मसाला -1 टेबल स्पून

. टमाटर -3(300 ग्राम) 

. बैंगन -1(300 ग्राम) 

.उबले हुए आलू -4 (300 ग्राम)

.मटर- (300ग्राम)

विधि -How to make Litti Chokha Recipe 

लिट्टी के लिए आटा गूंथे:-

गेहूं के आटे को एक प्लेट में निकाल लें फिर उसमे  ,1/2 छोटी चम्मच अजवायन  और 1से 2 चम्मच रिफाइन डालें फिर उसको मिला लें!

थोड़ा -थोड़ा पानी डालकर आटे को गूंथ लें 5 से 10 मिनट छोड़ दे! 


लिट्टी के लिए सत्तू की स्टाफिंग 

पहले एक बाउल लीजिए फिर उसमें सत्तू ले  4 से 5 हरी मिर्च बारीक कटा लें, 6 से 9 लहसुन कटा लें , 1/2 छोटी चम्मच नमक,  2 अचार लें,ओर अचार का तेल लें फिर उसे मिला लें .

लिट्टी बनाएं

गूंथे आटे को लें फिर अपने हाथ में थोड़ा- सा सूखा हुआ आटा लगा लें 

फिर आटे को छोटे -छोटे टुकड़े में तोड़ लीजिए फिर आटे की लोई हाथ में उठाकर गोल आकार दीजिए फिर हथेली से दबाते हुए

पेड़े का आकार देते हुए उंगलियों ओर अंगूठे की सहायता से प्याली जैसे शेप देकर इसमें 1 से 2 चम्मच स्टाफिंग भर दीजिए .

आटे को चारों ओर से उठाकर स्टाफिंग को बंद करके गोल आकार दीजिये ,

लिट्टी बनाकर तैयार है इसे प्लेट में रख लीजिए और इसी तरह सारी लिट्टी तैयार कर लीजिए .

लिट्टी को कढ़ाई में तल लें

लिट्टी को सेंकने के लिए पहले एक कढ़ाई  में तेल डालकर  इसे गैस पर रख लें .

अब इसे  मध्यम गरम कीजिए इसके हल्के मध्यम गरम होने पर इसमें लिट्टी सिकने के लिए डाल दीजिए .

गैस को धीमी कर लीजिए फिर लिट्टी को 3 से 4 मिनिट सिकने दीजिए इसके बाद उसे चैक करें

लिट्टी को चारों तरफ से गोल्डन ब्राउन होने तक सेक कर तैयार कर लें फिर उसे प्लेट में निकाल लें .

Chokha 


चोखा बनाने की विधि 

पहले बैंगन ओर टमाटर को अच्छे से धोकर उसे सूखा लें फिर  उसमें बैंगन ओर टमाटर को थोड़ा सा कटा लें उस पर सरसों का तेल लगा लें .

गैस को तेज कर लें फिर उस पर बैंगन और टमाटर को रख दें.

फिर उसे उलट-पलट कर पक लें जब पक जाऐ.

उसे टमाटर और बैंगन के छिलके उतार कर इसको छोटे -छोटे टुकड़े में काट लें .

अब गैस को जला लें फिर कढ़ाई को उस पर रख दें फिर उसमें सरसों का तेल डालकर इसे गरम कर लें इसमें 3से6 लहसुन कटा कर डालें, हरी मिर्च , प्याज बारीक कटा हुआ इन सब को अच्छे से भून लें .

मटर डालें, बैंगन और टमाटर डालकर इसमें स्वादानुसार नमक डालकर 3से5 मिनट पकाएं .

अब गरमा गरम एक प्लेट में लिट्टी चोखा निकाल कर खाएं .





टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Matar Paneer Ki Sabji Recipe | Matar Paneer Recipe With Fresh Peas | Best Matar Paneer Recipe in Hindi

Palak Pakoda Recipe

Chana Dal Tori Ki Sabji Recipe | Lunch Recipe in Hindi | Dry Tori Chana Dal Recipe