Matar Paneer Recipe
 |
Matar Paneer
सामग्री (Ingredients):- .पनीर(paneer)-200 ग्राम . मटर (pea)-150 ग्राम . टमाटर (Tomato)-3(काट लें) . प्याज(Onion) -3(काट लें) . हरी मिर्च (Green chilli)-4 से 5 लें .अदरक लहसुन पेस्ट(Ginger Garlic paste) -2 चम्मच . तेल (Oil)-50 ग्राम . जीरा (Cumin)-1 छोटी चम्मच . हल्दी पाउडर(Turmeric powder) -1 चम्मच . लाल मिर्च पाउडर(Red chilli powder) -1 चम्मच . धनिया पाउडर(Coriander powder) -1 चम्मच . गरम मसाला (Garam masala)-2 चम्मच . नमक(Salt) -स्वादानुसार . धनिया पत्ता (Coriander leaf) . पानी मटर पनीर की सब्जी की विधि:- पहले आप टमाटर, प्याज, कालीमिर्च जीरा और हरी मिर्च को मिक्सी में दरदरा पीस लें। अब आप एक कढ़ाई को गैस पर रखकर उसमें तेल डालकर इसे गरम कर लीजिए। जीरा और तेजपत्ता डालकर इसे चटकने दीजिए फिर इसमें पिसा हुआ टमाटर, प्याज, कालीमिर्च जीरा और हरी मिर्च का पेस्ट डाल कर इसे 2 से 3 मिनट तक भूनें। अब इसमें मटर डालें फिर इसे 2 से 4 मिनट भूनें फिर भूनें के बाद इसमें हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर और नमक स्वादानुसार डालकर इसे फिर 3से4 मिनट तक पक लें। पनीर को डालकर मिला लीजिए फिर इसमें 2से3 कप पानी डालकर ढककर रख दीजिए 5 मिनट के लिए के बाद इसमें गरम मसाला डालकर ढक दीजिए। इसके बाद गैस को बंद कर दीजिए फिर इसमें कटा हुआ हरा धनिया डालकर इसे पूरी के साथ खाएं।
|
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें