Aloo aur Soybean ki Recipe
Aloo aur Soybean ki Recipe
सामग्री:-
.5से7- आलू
. सोयाबीन -2 कटोरी
.1/2- टीस्पून जीरा
.1-सूखा लाल मिर्च
. हल्दी पाउडर -1 टीस्पून
. लाल मिर्च पाउडर -1 टीस्पून
. धानिया पाउडर -1 टीस्पून
. नमक स्वादानुसार
.2- प्याज बारीक कटा हुआ
.4से6 -हरी मिर्च बारीक कटा हुआ
. लहसुन, कालीमिर्च और जीरा का पेस्ट -1 टीस्पून
. पानी
.2- टमाटर बारीक कटा हुआ
. गरम मसाला -1/2 टीस्पून
. हरा धनिया बारीक कटा हुआ
आलू और सोयाबीन की रेसिपी विधि:-
सबसे पहले आप एक कढ़ाई को गैस पर रखकर उसमें थोड़ा सा तेल डालकर गरम कर लीजिए फिर इसमें सोयाबीन को सुनहरा होने तक भून लीजिए फिर इसे एक बाउल में पानी डालकर उसमें सोयाबीन डालकर छोड़ दीजिए।
अब आलू को उबाल ने दीजिए फिर सोयाबीन को निकाल लीजिए अब कढ़ाई में तेल डालकर गरम कर लीजिए जीरा और लाल मिर्च डालकर भूनें अब कटा प्याज और हरी मिर्च डालकर इसे अच्छी तरह भूनें फिर काट हुआ टमाटर डालकर इसे भी भून लीजिए।
उबले हुए आलू को निकाल कर छील लीजिए फिर इसे तोड़ कर कढ़ाई में डाल कर भूनाने दीजिए।
अब सोयाबीन को भी डालकर भूनें फिर इसमें हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर और नमक स्वादानुसार डालकर 4से5 मिनट तक भूनें।
फिर एक कप पानी डालकर इसमें गरम मसाला डालकर 5 से8 मिनट तक पकाने दीजिए अब गैस को बंद करके इसमें कटा हुआ हरा धनिया डालकर मिला लीजिए।
अब इसे निकाल कर चपाती या चावल के साथ खाएं।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें