Chole bhature ki Recipe

 Chole Bhature ki Recipe 

Chole
Bhature 
सामग्री:-
. मैदा -500 ग्राम (5 कप)
.दही-200 ग्राम 
. नमक -2/3 छोटी चम्मच 
. बेकिंग सोडा -2/3 छोटी चम्मच 
. रिफाइंड तेल 
. सफेद चना (काबुली चना)-300 ग्राम 
. नमक -एक छोटी चम्मच 
. टमाटर -3-4
. हरी मिर्च -3-5
. प्याज -2-3 मीडियम साइज 
. जीरा -1/2 टीस्पून 
. तेजपत्ता -2
. हल्दी पाउडर -एक छोटी चम्मच 
. धनिया पाउडर - डेढ़ छोटी चम्मच 
. लाल मिर्च पाउडर -एक छोटी चम्मच 
. गरम मसाला -एक छोटी चम्मच 
. नमक स्वादानुसार 
. लहसुन, कालीमिर्च और जीरा का पेस्ट 
. हरा धनिया बारीक कटा हुआ 
. तेल 
विधि:-
सफेद चने को रात भर के लिए पानी में भिगोकर रख दीजिए अब इसको पानी से निकल कर कुकर में डाल दीजिए पानी डालें नमक डालकर कुकर के ढक्कन लगाकर बंद करके इसे गैस पर रखकर गैस को मध्यम आंच पर रखकर छोड़ दीजिए 5से6 सीटी मरने तक छोड़ दीजिए।
अब टमाटर, प्याज और हरी मिर्च को बारीक काट लीजिए अब हम एक परात लेंगे फिर इसमें मैदा डालकर इसमें थोड़ा सा नमक ,3से4 छोटा चम्मच रिफाइंड ऑयल और दही डालकर इसे गुथ लीजिए फिर ढककर 10से15 मिनट तक छोड़ दीजिए।
अब हमारे छोले भी पक गया है हम गैस पर कढ़ाई को रखकर इसमें तेल डालकर गरम कर लेंगे फिर इसमें जीरा और तेजपत्ता डालकर इसे भुन लीजिए अब इसमें कटा हुआ प्याज और हरी मिर्च डालकर इसे सुनकर होने तक भून लीजिए फिर इसमें टमाटर डालकर इसे भी भूनें।
हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और नमक स्वादानुसार डालकर इसे 3से5 मिनट तक भूनें फिर इसमें उबाल हुआ छोला डालकर मिला लीजिए फिर इसे 10से15 मिनट तक पकाने दीजिए।
10से15 मिनट होने के बाद गैस को बंद कर दीजिए।
अब कढ़ाई को गैस पर रखकर इसमें रिफाइंड ऑयल डालकर गरम कर लीजिए आटे की लोई बनाकर बेल कर भटुरे को तल लीजिए इसी तरह सारे भटुरे को तल लीजिए।
अब इसे एक प्लेट में निकाल कर अचार और प्याज को गोल आकार में काट कर परोसें ।








टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Matar Paneer Ki Sabji Recipe | Matar Paneer Recipe With Fresh Peas | Best Matar Paneer Recipe in Hindi

Palak Pakoda Recipe

Chana Dal Tori Ki Sabji Recipe | Lunch Recipe in Hindi | Dry Tori Chana Dal Recipe