दम आलू रेसिपी
 |
Dum Aloo
दम आलू बनाने की विधि:- 1- किलो आलू उबला हुआ 2से3- प्याज बारीक कटा हुआ 2- टमाटर बारीक कटा हुआ 6से7- हरी मिर्च बारीक कटा हुआ 1-छोटी चम्मच हल्दी पाउडर 1- चम्मच लाल मिर्च पाउडर 1/4- टीस्पून धनिया पाउडर आधा चम्मच गरम मसाला नमक स्वादानुसार हरा धनिया बारीक कटा हुआ कालीमिर्च,लाल मिर्च और लहसुन का पेस्ट 2 चम्मच 2-सूखा लाल मिर्च 1/4- टीस्पून जीरा 2- तेजपत्ता सरसों का तेल दम आलू बनाने की विधि:- कढ़ाई को गैस पर रखकर उसमें तेल डालकर गरम करें इसमें जीरा, तेजपत्ता और लाल मिर्च तोड़ कर लाल कर लीजिए। अब प्याज, टमाटर हरी मिर्च डालकर लाल कर लीजिए हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर और नमक स्वादानुसार डालकर भूनें लाल होने तक। उबले हुए आलू को दो दो टुकड़े कर आलू को कढ़ाई में डाल कर मिला लीजिए अच्छी तरह से फिर इसमें कालीमिर्च, लहसुन और लाल मिर्च का पेस्ट डाल कर इसे भी मिला लें। आलू जब कढ़ाई में चिपकने लगे तब इसमें एक गिलास पानी डालकर ढककर पकने दीजिए जब सब्जी में गरम मसाला डालकर फिर से ढककर पकने दीजिए। जब पानी थोड़ा सा सूखा जाए तब गैस को बंद करके इसमें कटा हुआ धनिया पत्ता डालकर मिला लीजिए। अब इसे पूरी के साथ खाएं।
|
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें