Kadi Pakoda Recipe
 |
Kadi Pakoda Recipe
कढी तो सबसे बहुत पसंद होती है इसलिए आज हम नई तरह से कढी पकोड़ा बनाना सीखेंगे उम्मीद है कि आप सभी को ये नई रेसिपी पसंद आएगी। सामग्री:- .500 ग्राम - लस्सी .2-कप बेसन . नमक स्वादानुसार . हल्दी पाउडर -1 टीस्पून . लाल मिर्च पाउडर -1 टीस्पून .2-कप पानी . तलने के लिए तेल . लहसुन, कालीमिर्च और जीरा का पेस्ट .2- सबूत लाल मिर्च . थोड़ा सा मेथी का दाना
बेसन कढ़ी बनाने की विधि:- सबसे पहले आप एक बाउल लीजिए इसमें एक कप बेसन, हल्दी पाउडर, लहसुन कालीमिर्च जीरा का पेस्ट नमक स्वादानुसार और थोड़ा थोड़ा पानी डालकर पकोड़ा बनाने के लिए तैयार कर लीजिए।
अब एक कढ़ाई को गैस पर रखकर उसमें तेल डाल लीजिए तलने के लिए गैस को मध्यम आंच पर रखकर इसे गरम होने दीजिए जब तेल अच्छे से गरम हो जाए तो फिर पकोड़ा तलना शुरू कर दीजिए 2से3 मिनट तक पकाने दीजिए अब इसे पलट लीजिए इसे भी 2से3 मिनट तक पकाने दीजिए जब ये दोनों तरफ से सुनहरा हो जाए तो इसे निकाल लीजिए।
इसी तरह सारे पकोड़े को तल लीजिए जब सारे पकोड़े तल लें।
फिर से कढ़ाई को गैस पर रखकर उसमें तेल डालकर गरम कर लीजिए अब इसमें मेथी के दाने और लाल मिर्च तोड़ कर डाल दीजिए।
अब बेसन को घोल के लिए पहले आप एक बाउल लीजिए इसमें बेसन, लस्सी, नमक स्वादानुसार, हल्दी पाउडर और पानी डालकर इसको कढ़ाई में डाल दीजिए।
जब कढी उबलने लगे तो इसमें पकोड़ा डालकर 5से7 मिनट तक पकाने दीजिए।
जब 5से7 मिनट होने के बाद गैस बंद कर दीजिए अब आप इसे चावल के साथ में खाएं।
|
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें