Maggi Recipe
 |
Maggi
सामग्री (Ingredients):- 2- पेक मैग्गी नूडल्स 1/4 कटोरी गजर-बारीक कटा हुआ 2-मीडियम प्याज -बारीक कटा हुआ 2- टमाटर -बारीक कटा हुआ 4से5 हरी मिर्च -बारीक कटा हुआ 2-पेक मैग्गी मसाला 1/2- टीस्पून जीरा तेल नमक स्वादानुसार 1/2- टीस्पून हल्दी पाउडर 1/2- टीस्पून लाल मिर्च पाउडर 1- कप मटर 1- शिमला मिर्च बारीक कटा हुआ
मैगी बनाने की विधि:- पहले आप एक पतीले को गैस पर रखकर उसमें पानी डालें,1 टीस्पून रिफाइंड तेल और थोड़ा सा नमक डालकर इसमें 2 पैकट मैग्गी डालकर इसे उबाल लीजिए। अब उबले हुए मैग्गी को बाउल में निकाल लीजिए फिर से कढ़ाई को गैस पर रखकर उसे गरम कर लीजिए। अब इसमें तेल डालकर गरम कर लीजिए इसमें जीरा डालकर भून लीजिए फिर इसमें प्याज,गजर, मटर और शिमला मिर्च डालकर इसे लाल होने तक भूनें। अब इसमें हरी मिर्च डालकर और टमाटर भूनें अब हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, नमक स्वादानुसार और मैग्गी मसाला डालकर इसे अच्छे से भून लीजिए फिर इसमें उबले हुए मैग्गी डालकर मिला लीजिए। 2से3 मिनट तक ढककर पकने लीजिए फिर इसे प्लेट में निकाल निकाल कर गरमा गरम निकाल कर खाएं।
|
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें