Masala Baingan Recipe
 |
Masala Baingan
सामग्री:- .250- ग्राम छोटे बैंगन . लाल मिर्च पाउडर -1 टीस्पून . हल्दी पाउडर -1/2 टीस्पून . नमक स्वादानुसार . कालीमिर्च, लहसुन और जीरा का पेस्ट . पानी . तेल
मसाला बैंगन बनाने की विधि:- पहले आप बैंगन को धोकर रख लीजिए अब एक प्लेट लीजिए। अब बैंगन को बीच में थोड़ा सा कटा लीजिए फिर प्लेट में कालीमिर्च जीरा और लहसुन का पेस्ट, नमक स्वादानुसार, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर डालकर अच्छी तरह मिला लीजिए। अब इसको बैंगन के काटे हुए हिस्से में लगा लीजिए इसी तरह सारे बैंगन में लगा लीजिए। अब आप एक कढ़ाई को गैस पर रखकर उसमें चारों तरफ तेल को लगा दीजिए और गैस को मध्यम आंच पर रख दीजिए अब बैंगन को डालकर ढककर पकने दीजिए 4से6 मिनट तक पकाने दीजिए। फिर इसे पलट दीजिए फिर से 4से6 मिनट तक पकाने दीजिए जब ये अच्छे से पका जाएं तो गैस को बंद कर दीजिए। आपने इस तरह का बैंगन मसाला कभी नहीं खाया होगा और जब आप ये एक बार खाएंगे तो बार बार खाने मन करेगा।
|
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें