Mix veg Recipe
 |
Mix veg
सामग्री (Ingredients):- . फूल गोभी - 100 ग्राम कटा हुआ . मटर -100 ग्राम . बीन्स -100 ग्राम कटा हुआ . आलू -2 कटा हुआ .गजर- 2कटा हुआ . पनीर -200 ग्राम कटा हुआ . शिमला मिर्च -1 कटा हुआ . टमाटर -2 बारीक कटा हुआ . प्याज -1 बारीक कटा हुआ . हरी मिर्च -2से4 बारीक कटा हुआ . जीरा -1/2 टीस्पून . हल्दी पाउडर -1/2 टीस्पून . धनिया पाउडर -1 टीस्पून . लाल मिर्च पाउडर -1 टीस्पून . गरम मसाला -1 टीस्पून . नमक स्वादानुसार . तेल . हरा धनिया बारीक कटा हुआ
मिक्स वेज बनाने की विधि:- सबसे पहले आप एक कढ़ाई को गैस पर रखकर उसमें तेल डालकर गरम कर लीजिए अब इसमें जीरा डालकर भून लें। फिर इसमें प्याज और हरी मिर्च डालकर सुनहरा होने तक भूनें फिर इसमें शिमला मिर्च, फूल गोभी,गजर, बीन्स, मटर और आलू डालकर इसे 5से6 मिनट तक भूनें। अब इसमें पनीर को डालकर इसे भी 5 मिनट तक भूनें फिर इसमें कटा हुआ टमाटर डालकर अच्छी तरह भूनें । जब टमाटर थोड़ा सा घर जाएं तब इसमें हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर और नमक स्वादानुसार डालकर इसे अच्छी तरह भूनें 3से4 मिनट तक। फिर इसमें गरम मसाला डालकर इसे अच्छी तरह मिला लीजिए अब कटा हुआ हरा धनिया डालकर इसे पूरी या नान के साथ खाएं।
|
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें