Soya Chaap Recipe
 |
Soya Chaap
सामग्री (Ingredients):- .सोया चाप -400 ग्राम . प्याज -3 . टमाटर -2 . लहसुन की कलियां -13से15 . अदरक -2 इंच . दालचीनी थोड़ा सा . तेजपत्ता -2 . कालीमिर्च और जीरा थोड़ा सा . जीरा -1/2 छोटा चम्मच . हल्दी पाउडर -1/4 छोटा चम्मच . धनिया पाउडर -1 छोटा चम्मच . गरम मसाला -1 छोटा चम्मच . नमक स्वादानुसार . सूखा लाल मिर्च -3से4 . तेल -1/4 कप . हरा धनिया बारीक कटा हुआ
सोया चाप बनाने की विधि:- एक कढ़ाई को गैस पर रखकर उसमें तेल डाल लीजिए फिर चाप को सुनहरा होने तक भून लीजिए। भूनने के बाद इसे एक प्लेट में निकाल लीजिए फिर टमाटर, प्याज, कालीमिर्च, जीरा, लहसुन, अदरक,दालचीनी और लाल मिर्ची इन सभी को एक मिक्सर में दरदरा पीस लीजिए। अब कढ़ाई को फिर से गैस पर रखकर उसमें तेल डालकर गरम कर लीजिए फिर इसमें जीरा और तेजपत्ता डाल लीजिए फिर इसमें पिसा हुआ पेस्ट कढ़ाई में डाल कर मिला लीजिए फिर इसमें हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर और नमक स्वादानुसार डालकर इसे 3से4 तक पकने दीजिए। अब इसमें चाप डालकर इसे अच्छी तरह मिला लीजिए फिर इसमें 2-कप पानी डालकर इसे 5से10 मिनट तक ढककर पकने दीजिए। 10 होने के बाद इसमें कटा हुआ हरा धनिया डालकर इसे मिला लीजिए।
|
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें