Bhindi ki Recipe
 |
Bhindi ki sabji
सामग्री . भिंडी -300 ग्राम . जीरा -1/2 टीस्पून . प्याज -2 मध्यम आकार के काटे हुए . हल्दी पाउडर -1 टीस्पून . लाल मिर्च पाउडर -1 टीस्पून . धानिया पाउडर -1 टीस्पून . नमक स्वादानुसार .गरम मसाला -1/2 टीस्पून . लहसुन, कालीमिर्च और जीरा का पेस्ट -1 टीस्पून . सरसों का तेल . पानी - आधा कप
विधि:- सबसे पहले आप भिंडी को धोकर साफ करके कटा लीजिए अब कढ़ाई को गैस पर रखकर उसमें तेल डालकर गरम कीजिये फिर इसमें जीरा डालकर चटकने दीजिए अब कटा हुआ प्याज डालकर सुनहरा होने तक भूनें फिर इसमें से थोड़ा प्याज एक कटोरी में निकाल लीजिए। अब कढ़ाई में भिंडी डालकर सुनहरा रंग आने तक भूनते रहिएं जैसे ही इसमें सुनेहरा रंग आ जाए तो इसमें हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, और नमक स्वादानुसार डालकर भूनें जब तक कढ़ाई में किनारे तरफ तेल न छोड़ दें। जो हमने भूना हुआ प्याज निकाल था उसका पेस्ट बना कर तैयार कर लीजिए जैसे ही सब्जी में तेल छोड़ दें तो इसमें लहसुन,कालीमिर्च,जीरा और प्याज का पेस्ट डाल इसे भी 2 से 4 मिनट तक भूनते रहिएं। जैसे ही 2 से 4 मिनट हो जाए तो इसमें आधा कप पानी डालकर ढककर पकने दीजिए 2 से 3 मिनट तक। 2 से 3 मिनट होने के बाद गैस को बंद दीजिए और इसे गरमा गरम चपाती के साथ परोसें और खाएं।
|
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें