Dal pitta Recipe
 |
Dal pitta
सामग्री:- . चना दाल -1 कप .मसूर दाल - आधा कप . जीरा -1 चम्मच . सबूत लाल मिर्च -1 . नमक स्वादानुसार . हल्दी पाउडर -1 टीस्पून . लाल मिर्च पाउडर -1/2 टीस्पून . गरम मसाला -1/2 टीस्पून . गेहूं का आटा -1 कप . अजवाइन -1 टीस्पून . नमक -1/2 टीस्पून . पानी . तेल
दाल पीड़ा बनाने की विधि:- सबसे पहले एक प्लेट में गेहूं का आटा लीजिए उसमें अजवाइन और नमक डालकर इसमें पानी डालकर अच्छे से गुंथ लीजिए अब इसे ढककर रख दीजिए। अब कुकर को गैस पर रखकर उसमें तेल डालकर गरम कर लीजिए फिर इसमें जीरा और लाल मिर्च तोड़ कर डाल दीजिए चने और मसूर के दाल को धो लीजिए फिर इसे कुकर में डाल दीजिए अब इसमें हल्दी पाउडर, लाल मिर्च, नमक स्वादानुसार और पानी डालकर ढककर गैस को कम कर दीजिए। अब पीठे के आटे के छोटी छोटी लोई बना लीजिए छोटे आकार में बेल लीजिए दाल पीठे को बना कर तैयार कर लीजिए अब सारे पीठे को कुकर में डाल कर कुकर के ढक्कन लगाकर दो सीटी लगने दीजिए। जैसे ही दो सीटी लग जाए तो गैस को बंद कर दीजिए और इसे गरमा गरम परोसें और खाएं। |
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें