Fried rice Recipe |
Fried rice
सामग्री:- .2- बाउल उबले हुए चावल . तेल . प्याज -1 से 2 बारीक कटा हुआ . हरी मिर्च -2 से 3 बारीक कटा हुआ .1- शिमला मिर्च कटा हुआ .1- गजर कटा हुआ .1- हरा मटर . बीन्स -3 से 4 कटा हुआ . टमाटर -2 कटा हुआ . हल्दी पाउडर -1 टीस्पून . लाल मिर्च पाउडर -1/2 टीस्पून . नमक स्वादानुसार . मैगी मसाला . जीरा . गरम मसाला-1/2 टीस्पून . धानिया पाउडर -1 टीस्पून . हरा धनिया बारीक कटा हुआ
विधि:- सबसे पहले आप एक कढ़ाई को गैस पर रखकर इसमें तेल डालकर गरम कीजिये फिर इसमें जीरा डालकर चटकने दीजिए अब इसमें कटा हुआ प्याज, हरी मिर्च, शिमला मिर्च,गजर, मटर और बीन्स डालकर इसे अच्छी तरह सुनेहरा होने तक भूनते रहिएं। अब टमाटर को भी डालकर भून फिर इसमें हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर मैग्गी मसाला और नमक स्वादानुसार डालकर इसे भूनें 4 से 5 मिनट तक अब उबला हुआ चावल डालकर इसे अच्छी तरह मिला लीजिए फिर इसमें गरम मसाला डालकर इसे 4 से 5 मिनट तक भूनते रहिएं। जैसे ही 4 से 5 मिनट हो जाए तो गैस बंद करके इसमें हरा धनिया डालकर इसे मिला लीजिए और इसे गरमा गरम परोसें और खाएं।
|
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें