Kale chane aur aloo ki Recipe
 |
Kale chane aur aloo ki sabji
सामग्री:- . चना -300 ग्राम . आलू -5 . प्याज -2से3 बारीक कटा हुआ . हरी मिर्च -4 से 5 बारीक कटा हुआ . टमाटर -2 बारीक कटा हुआ . हल्दी पाउडर -1 चम्मच . लाल मिर्च पाउडर -1 चम्मच . धानिया पाउडर -1 चम्मच . नमक स्वादानुसार . गरम मसाला -1/2 चम्मच . तेल . लहसुन, कालीमिर्च और जीरा का पेस्ट . पानी .हरा धनिया बारीक कटा हुआ . तेजपत्ता . जीरा
विधि:- सबसे पहले आप एक बाउल में काले चने को रात भर पानी डालकर ढककर रख दें। 7से8 घंटे के लिए रख दीजिए अब चने को धोकर चने को कुकर में डाल कर ढककर लगा कर गैस पर रखकर एक सीटी लगने दीजिए। जब तक आलू को छीलकर कटा लीजिए धो लीजिए कुकर में जैसे ही एक सीटी लग जाए तो कुकर को गैस पर से उतार लीजिए फिर गैस पर कढ़ाई को रखकर उसमें तेल डालकर गरम कर लीजिए फिर इसमें जीरा और तेजपत्ता डालकर चटकाने दीजिए फिर इसमें कटा हुआ प्याज और हरी मिर्च डालकर सुनहरा होने तक भूनें। अब इसमें कटा हुआ आलू और चना डालकर भूनें अब टमाटर डालकर इसे भी भूनें फिर हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर और नमक स्वादानुसार डालकर भूनें । 5से10 मिनट तक ढककर भूनें जैसे ही 10 मिनट हो जाए तो इसमें दो कप पानी और गरम मसाला डालकर ढककर पकने दीजिए। जैसे ही आलू पक जाए तो इसमें कटा हुआ हरा धनिया डालकर गैस को बंद कर दीजिए। और इसे गरमा गरम परोसें चपाती के साथ खाएं।
|
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें