Parwal aloo ki Recipe

 Parwal aur aloo Recipe 

Parwal aur aloo recipe
सामग्री:-
. पलवल -300 ग्राम 
. आलू -400 ग्राम  उबले हुए 
. प्याज -2 बारीक कटा हुआ 
. हरी मिर्च -3 से 4 कटा हुआ 
. टमाटर -1 बारीक कटा हुआ 
. तेल 
. नमक स्वादानुसार 
. हल्दी पाउडर - 1 टीस्पून 
. धानिया पाउडर -1 टीस्पून 
. लाल मिर्च पाउडर -1 टीस्पून 
. लहसुन, कालीमिर्च और जीरा का पेस्ट 
. पंच फोरन -1/2 टीस्पून 
. तेजपत्ता -1
. मिक्स मसाला -1 टीस्पून 
. गरम मसाला -1/2 टीस्पून 
 
विधि:-
सबसे पहले आप परवल को कटा लीजिए फिर इसे अच्छी तरह धो लीजिए अब कढ़ाई को गैस पर रखकर गरम होने दीजिए फिर इसमें तेल डालकर इसे भी गरम कर लीजिए फिर इसमें इसमें परवल को सुनेहरा होने तक भूनें जब ये सुनहरा रंग का हो जाए तो इसे एक प्लेट में निकाल लीजिए अब उबले हुए आलू को भी सुनेहरा होने तक भूनें जब ये अच्छी तरह से सुनेहरा हो जाए तो इसे भी निकाल लीजिए।
 अब इसमें तेजपत्ता और पंच फोरन डालकर चटकने दीजिए
जैसे ही चटक जाएगा तो फिर इसमें कटा हुआ प्याज और हरी मिर्च डालकर इसे अच्छी तरह सुनहरा होने तक भूनें फिर इसमें भुना हुआ आलू और परवल डालकर इसे भी भून लीजिए फिर इसमें कटा हुआ टमाटर डालकर इसे भी भूनें अब इसमें हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर नमक स्वादानुसार और मिसक मासाल डालकर इसे थोड़े देर तक भूनते रहिएं।
अब इसमें लहसुन, कालीमिर्च और जीरा का पेस्ट डाल इसे भी भूनें पांच से छह मिनट तक जैसे पांच से छह मिनट हो जाए तो इसमें गरम मसाला डालकर इसे ढककर पकने दीजिए 10 से 15 मिनट तक।
जैसे ही 10 से 15 मिनट हो जाए तो गैस को बंद कर दीजिए।

आप इसे चावल या चपाती के साथ खाएं।


 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Matar Paneer Ki Sabji Recipe | Matar Paneer Recipe With Fresh Peas | Best Matar Paneer Recipe in Hindi

Palak Pakoda Recipe

Chana Dal Tori Ki Sabji Recipe | Lunch Recipe in Hindi | Dry Tori Chana Dal Recipe