Desi Style Tamatar Chutney
देसी स्टाइल टमाटर की चटनी रेसिपी
देसी स्टाइल टमाटर की चटनी खाने में बेहद स्वादिष्ट और चटपटी होती है। यह चटनी खासतौर पर दाल-चावल, पराठे, पूरी या साधारण रोटी के साथ बहुत स्वाद लगती है। गांवों और घरों में बनने वाली यह पारंपरिक चटनी कम मसालों में भी बहुत लाजवाब बनती है। टमाटर की खटास और गुड़ या चीनी की मिठास इसका स्वाद और भी बढ़ा देती है। अगर आप खाने के साथ कुछ अलग और मजेदार बनाना चाहते हैं, तो यह देसी टमाटर की चटनी जरूर ट्राई करें।
* 10 से 15 लाल टमाटर* 2 बड़े चम्मच सरसों का तेल
* 1 छोटा चम्मच जीरा
* 3 से 4 साबुत सूखी लाल मिर्च
* 2 से 3 बड़े चम्मच चीनी या गुड़
* नमक स्वादानुसार
* थोड़ा सा लाल मिर्च पाउडर (वैकल्पिक)
टमाटर की चटनी बनाने की विधि
सबसे पहले ताजे और लाल टमाटर लीजिए। अब इन्हें अच्छे से पानी से धो लें ताकि सारी गंदगी साफ हो जाए। इसके बाद टमाटरों को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लीजिए। छोटे टुकड़े करने से टमाटर जल्दी पकते हैं और चटनी का स्वाद भी अच्छा आता है।
अब एक कड़ाही को गैस पर रखें और उसमें सरसों का तेल डाल दें। सरसों के तेल में बनने वाली चटनी का स्वाद बिल्कुल देसी और पारंपरिक लगता है। तेल को अच्छी तरह गरम होने दें। जब तेल गरम हो जाए तब उसमें जीरा डालें। जीरा चटकने लगे तो उसमें साबुत सूखी लाल मिर्च डाल दीजिए।
मिर्च और जीरे को हल्का लाल होने तक भूनें। इससे चटनी में बहुत बढ़िया खुशबू आती है। अब इसमें कटे हुए टमाटर डाल दें और अच्छी तरह चलाएं। गैस की आंच मध्यम रखें ताकि टमाटर धीरे-धीरे पकें।
कुछ मिनट बाद टमाटर नरम होने लगेंगे। अब इसमें स्वादानुसार नमक डालें। इसके बाद चीनी या गुड़ डाल दीजिए। गुड़ डालने से चटनी का स्वाद और भी देसी और मजेदार हो जाता है। अगर आप हल्की मिठास पसंद करते हैं तो कम गुड़ डाल सकते हैं।
अब चटनी को लगातार चलाते हुए पकाएं। जब तक चीनी या गुड़ पूरी तरह से गल न जाए और टमाटर अच्छे से पककर गाढ़े न हो जाएं, तब तक इसे पकाते रहें। धीरे-धीरे चटनी का रंग गहरा लाल हो जाएगा और तेल भी ऊपर दिखाई देने लगेगा। यही संकेत है कि आपकी चटनी तैयार हो चुकी है।
जब चटनी अच्छी तरह पक जाए तब गैस बंद कर दें और इसे थोड़ा ठंडा होने दें। आपकी स्वादिष्ट देसी स्टाइल टमाटर की चटनी बनकर तैयार है।
परोसने का तरीका
इस चटनी को दाल-चावल, पराठा, पूरी, रोटी या खिचड़ी के साथ परोसें। यह खाने का स्वाद कई गुना बढ़ा देती है। गर्मागर्म पराठों के साथ इसका स्वाद बेहद लाजवाब लगता है।
खास टिप्स
* गुड़ डालने से चटनी का स्वाद ज्यादा देसी और स्वादिष्ट बनता है।
* अगर ज्यादा तीखा पसंद हो तो हरी मिर्च भी डाल सकते हैं।
* चटनी को धीमी आंच पर पकाने से स्वाद बेहतर आता है।
* इसे फ्रिज में रखकर 2 से 3 दिन तक इस्तेमाल किया जा सकता है।
* गुड़ डालने से चटनी का स्वाद ज्यादा देसी और स्वादिष्ट बनता है।
* अगर ज्यादा तीखा पसंद हो तो हरी मिर्च भी डाल सकते हैं।
* चटनी को धीमी आंच पर पकाने से स्वाद बेहतर आता है।
* इसे फ्रिज में रखकर 2 से 3 दिन तक इस्तेमाल किया जा सकता है।
देसी स्टाइल टमाटर की चटनी एक आसान और स्वादिष्ट रेसिपी है जो हर खाने को खास बना देती है। इसका खट्टा-मीठा स्वाद सभी को बहुत पसंद आता है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें